Posts

Showing posts with the label Devi Temple of Bastar

Devi Temple : यहां देवताओं को सजा दी जाती है

Image
https://uplive24.com/gods-are-punished-in-the-devi-temple-of-bastar/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की केशकाल घाटी में स्थित देवी भंगाराम का मंदिर (Devi Temple) एक अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में हर साल भादो जात्रा उत्सव के दौरान आदिवासी समुदाय अपने देवताओं का मूल्यांकन करते हैं। जो देवता अपने भक्तों की इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाते या संकट से रक्षा करने में विफल रहते हैं, उन्हें सजा दी जाती है।  यह परंपरा न केवल आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक पेश करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यहां देवताओं की भूमिका को भी कसौटी पर परखा जाता है। देवताओं की सजा : मंदिर के पीछे छोड़े जाते हैं देवता मंदिर (Devi Temple) के पीछे एक विशेष स्थान है, जहां सजा पाए हुए देवताओं की मूर्तियां रखी जाती हैं। ये मूर्तियां विभिन्न आकृतियों और सामग्रियों से बनी होती हैं- कुछ लकड़ी की, कुछ पत्थर की और कुछ मिट्टी की। कुछ मूर्तियां बहुत सुंदर हैं, मानो उन्हें बड़े धैर्य से गढ़ा गया हो, जबकि कुछ जल्दबाजी में बनाई गई लगती हैं। लेकिन इन मूर्तियों का मंदिर के पीछे पड़ा रहना इस बात का प्रतीक है कि वे अपने भक्तों की...