Palestinian Christians : किस हाल में हैं दुनिया के सबसे पहले ईसाई?
https://uplive24.com/why-does-israel-oppress-palestinian-christians/ इजराइल-हमास की जंग (Israel-Hamas war) में गाजा के लोग पिस रहे हैं। इनके बीच एक कौम और है, जिसका इस जंग से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन वह भी अपना सबकुछ खो दे रही है। कौन सुनेगा Palestinian Christians की आवाज? यरूशलम (Jerusalem) की घड़ी जब ईस्टर (Easter) की सुबह का एलान करती है, तो आसमान में चर्च की घंटियों की आवाज फैल जाती है। इस आवाज में सिर्फ़ एक धर्म का भाव नहीं होता, बल्कि पूरी मानवता की गूंज होती है। यह वही शहर है जहां यीशु (Jesus) ने जन्म नहीं लिया, लेकिन अपना जीवन बलिदान कर दिया, और यहीं से उनके संदेश ने पूरी दुनिया को रोशन किया। लेकिन आज, इसी रोशनी की जमीन पर एक अंधेरा उतर आया है - और वह अंधेरा है फिलिस्तीनी ईसाइयों (Palestinian Christians) के लिए। जहां से ईसाई धर्म ने सांस ली बहुत लोग यह नहीं जानते कि दुनिया के सबसे पहले ईसाई, यरूशलम और उसके आस-पास के लोग ही थे - वही जो आज 'फिलिस्तीनी ईसाई' (Palestinian Christians) कहलाते हैं। ये वे लोग थे, जिन्होंने पहली बार यीशु को अपने बीच देखा, उनके चमत्कारों के साक्...