Posts

Showing posts with the label Chernobyl accident

Duga Radar : जब रूसी टक-टक ने पूरी दुनिया के सिर में दर्द कर दिया था

Image
Turbojet train : जब जेट के इंजन लगाकर ‘उड़ी’ ट्रेन अगर आप शीत युद्ध (Cold War) के दौर की रहस्यमयी सैन्य तकनीकों में रुचि रखते हैं, तो रूस का Duga Radar आपके लिए किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं। 1970 के दशक से लेकर 1989 तक, यह विशाल रडार सिस्टम दुनिया भर के रेडियो प्रेमियों के लिए पहेली बना रहा। uplive24.com पर पढ़ें इतिहास। सोचिए, आप 1970 के दशक में किसी पुराने रेडियो पर दुनिया भर के शॉर्टवेव स्टेशन ट्यून कर रहे हैं। अचानक एक अजीब आवाज कानों में पड़ती है - टक-टक-टक...। जैसे कोई अदृश्य कठफोड़वा लगातार आपकी रेडियो फ्रिक्वेंसी पर चोंच मार रहा हो। यह कोई मजाक नहीं था, यह असली में दुनिया भर के रेडियो सुनने वालों का सिरदर्द था। बाद में पता चला कि इस आवाज के पीछे था सोवियत संघ का एक गुप्त प्रोजेक्ट - Duga Radar (डूगा रडार)। इसकी टक-टक वाली आवाज के कारण दुनिया ने इसे नाम दिया Russian Woodpecker। Duga Radar था क्या? यह असल में एक Over-the-Horizon Radar था। मतलब ऐसा रडार जो सीधी नजर से भी आगे, क्षितिज के पार तक देख सकता था। आम रडार सीधा सिग्नल भेजकर सामने की वस्तु से टकराकर वापस आने वाले सिग्नल को ...