Basava Raju : 15 दिनों की प्लानिंग और तीन दिनों की जंग, ऐसे मारा गया सबसे बड़ा नक्सली बसव राजू
https://uplive24.com/why-the-naxalite-movement-cannot-continue-without-basava-raju/ बसवराजू (Basava Raju) केवल CPI (माओवादी) का सर्वोच्च कमांडर ही नहीं, इस पूरे आंदोलन की रीढ़ था। उसकी मौत के बाद नक्सली अब सिर नहीं उठा पाएंगे। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अभूझमाड़ के जंगलों में बुधवार को एक ऐतिहासिक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 27 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। इन मारे गए उग्रवादियों में भारत का सबसे बड़े माओवादी नेता और सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (Basava Raju) भी शामिल था। यह पहली बार है जब नक्सलवाद के खिलाफ चल रही तीन दशक पुरानी लड़ाई में इतने ऊंचे पद पर बैठे माओवादी नेता को मार गिराया गया है। देश के नंबर-1 नक्सली का खात्मा बसवराजू (Basava Raju) माओवादी पार्टी की रीढ़ माना जाता था। उसके सिर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उसकी मौत को नक्सली आंदोलन (Naxal Movement) के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, 'नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि ह...