Diabetes : क्या टहलने-घूमने से ठीक हो सकता है डायबिटीज?
https://uplive24.com/can-walking-control-diabetes-and-blood-sugar/ डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस (Diabetes and insulin resistance) को कंट्रोल करने में व्यायाम की भूमिका क्या है? जानिए किस समय, कितने और किस तरह के एक्सरसाइज से ब्लड शुगर बेहतर होता है। कभी जो शुगर की बीमारी सिर्फ उम्रदराज लोगों में पाई जाती थी, आज वो घर-घर में दस्तक दे रही है। खाने की बदलती आदतें, दिनभर की कुर्सी वाली जिंदगी और तनाव ने डायबिटीज (Diabetes) को महामारी बना दिया है। दुनियाभर में इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है - एक ऐसी हालत जिसमें शरीर इंसुलिन का ठीक से जवाब नहीं देता। इसका नतीजा? थकान, चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना और कई बार हल्का चक्कर आना। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इस बीमारी को दवा नहीं, बल्कि चलने-फिरने से हराया जा सकता है। जी हां, व्यायाम यानी नियमित तौर पर शरीर को सक्रिय रखना, डायबिटीज की रोकथाम और इलाज (Prevention and treatment of diabetes) में उतना ही अहम है जितना कि आपकी डाइट। डायबिटीज और व्यायाम का रिश्ता क्या है (The relationship between diabetes and exercise) डाय...