Posts

Showing posts with the label Waqf Property

Mecca : मक्का की मिट्टी में दबा एक भारतीय परिवार का अदृश्य इतिहास

Image
https://uplive24.com/keyi-rubath-inheritance-dispute-in-mecca/ सऊदी अरब के मक्का (Mecca) में स्थित 'केयी रुबात' (Keyi Rubath) गेस्ट हाउस का मुआवजा 50 वर्षों से भारत के दो खानदानों के बीच विवाद की वजह बना हुआ है। जानिए इस अनसुलझी विरासत और उससे जुड़ी ऐतिहासिक कहानी। हज यात्रा का समापन जैसे ही होता है, मक्का (Mecca) की गलियों से एक पुराना किस्सा फिर से भारत में सुर्खियों में आ जाता है - यह किस्सा आध्यात्मिकता या तीर्थ की भावना से नहीं, बल्कि एक 50 साल पुराने 'विरासत विवाद' से जुड़ा है। 19वीं सदी के एक नामी मलाबारी व्यापारी मयन्कुट्टी केयी (Mayankutty Keyi) ने मक्का (Mecca) में भारतीय हज यात्रियों के लिए 'केयी रुबात' नामक एक आलीशान गेस्ट हाउस बनवाया था। कहा जाता है कि यह इमारत मस्जिद-ए-हरम (Masjid al-Haram) से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित थी।  इसके निर्माण में मलाबार से लाकर लकड़ी लगाई गई थी। इसमें 22 कमरे और कई बड़े हॉल थे। यह उस दौर की बात है जब सऊदी अरब तेल के खजाने से दूर, एक साधारण देश हुआ करता था और मक्का (Mecca) की अर्थव्यवस्था में भारतीय मुसलमानों का खास यो...

Waqf : कैसे कोई प्रॉपर्टी वक्फ की हो जाती है, क्या है विवाद?

Image
https://uplive24.com/history-property-and-dispute-of-waqf/ केंद्र सरकार द्वारा वक्फ (Waqf Amendment Bill) संशोधन विधेयक 2025 संसद में पेश किए जाने के बाद देशभर में इस पर बहस छिड़ गई है। यह विधेयक वक्फ संपत्तियों (Waqf Properties) के प्रबंधन और नियंत्रण से जुड़े कई अहम बदलावों का प्रस्ताव करता है, जिनमें जिला प्रशासन को अधिक अधिकार देना, गैर-मुस्लिम और महिला सदस्यों को वक्फ बोर्ड में शामिल करना और सरकारी संपत्तियों पर वक्फ के दावों को सीमित करना शामिल है। सरकार इसे पारदर्शिता बढ़ाने वाला कदम बता रही है, लेकिन कई मुस्लिम संगठन और विपक्षी दल इसे वक्फ संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ाने की कोशिश मान रहे हैं। Waqf Amendment Bill के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं, और विशेषज्ञों का मानना है कि यह वक्फ संपत्तियों के भविष्य को लेकर बड़े बदलाव का संकेत देता है। वक्फ संपत्तियां भारत में ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रही हैं। यह जानना ज़रूरी है कि वक्फ (Waqf) क्या होता है, इसका इतिहास क्या है, और इस विधेयक में कौन-कौन से बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। वक्फ (Waqf) क्या है?...