Uttarakhand Disaster : उत्तराखंड की वह आपदा, जिसने भागीरथी की धारा बदल दी
https://uplive24.com/uttarakhand-disaster-which-changed-the-course-of-bhagirathi/ उत्तरकाशी के धराली में प्राकृतिक आपदा ने दस्तक दी है। हाल के बरसों में उत्तराखंड (Uttarakhand Disaster) में इस तरह की आपदाएं लगातार आ रही हैं। uplive24.com पर एक्सपर्ट बता रहे हैं इसकी वजह। डॉ. बृजेश सती Uttarakhand Disaster : हाल के वर्षों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं (Natural disasters in Uttarakhand and Himachal) की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। विशेष रूप से बादल फटने (cloudburst in Himalayas) की घटनाएं मानसून के दौरान आम हो गई हैं। ये न सिर्फ भारी जन-धन की हानि का कारण बन रही हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन (climate change) और पर्यावरणीय असंतुलन की भी गंभीर चेतावनी दे रही हैं। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में खीरगंगा नदी के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने (Uttarakhand Disaster) के कारण अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। मलबे की तेज़ लहरों ने कई घर, दुकानें और सड़कें बहा दीं। एक तरह से इस आपदा ने धराली गांव का भूगोल और इतिहास दोनों बदल डाले। दरअसल, पहाड़ो...