Posts

Showing posts from February, 2026

क्या है फितरा, जकात और सदका?

Image
रमजान में तीन शब्द ज्यादा सुनाई देते हैं - फितरा, जकात और सदका। रमजान में इनकी बड़ी अहमियत है। जानते हैं कि ये तीनों हैं क्या? क्या होता है फितरा? इसका पूरा नाम सदका-ए-फित्र है। इसे आम जबान में फितरा या फितराना भी कहा जाता है। इसकी व्यवस्था इसलिए बनाई गई, ताकि गरीब भी ईद मना सकें। इसी वजह से ईद से पहले फितरा अदा किया जाता है। पैगंबर मोहम्मद ने फरमाया कि हर किसी पर फितरा वाजिब है। ईद की नमाज होने से पहले इसे हर हाल में अदा करना जरूरी है। (Ramzan me Fitra Zakat aur sadka) ईद के बाद फितरे का कोई मतलब नहीं होता। जब त्योहार बीत गया, तब गरीब फितरा लेकर क्या करेंगे। इस्लाम के मुताबिक, फितरे पर पहला हक गरीब रिश्तेदार का है। उसके बाद आस-पास के गरीब लोगों का और फिर बाहर के लोगों का।  Alevi Muslim in Turkey : नमाज न रमजान, फिर भी मुसलमान, कौन हैं अलेवी? यह समझना भी जरूरी है कि कितना फितरा अदा करना चाहिए। कहते हैं कि पैगंबर मोहम्मद ने जितना फितरा अदा किया था, आज उसी की कैलकुलेशन के हिसाब से लोग फितरा अदा करते है। उन्होंने एक स्वा खजूर, किशमिश, गेहूं या जौ अदा की थी। स्वा मापने का एक तरीका था, ...

जोड़ियां क्या वाकई ऊपर से बनकर आती हैं?

Image
valentines day Love Marriage Astrology : क्या आपकी कुंडली में लव मैरिज योग है? uplive24.com पर जानें प्रेम विवाह के लिए कौन-से ग्रह जिम्मेदार होते हैं, पंचम और सप्तम भाव का क्या महत्व है और ज्योतिष के अनुसार प्रेम सफल होगा या नहीं। जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती हैं! जिससे संयोग होगा, उससे रिश्ता जुड़ ही जाएगा! बचपन से हम यह सुनते आए हैं, लेकिन क्या सच में शादी पहले से तय होती है? क्या कुंडली देखकर यह जाना जा सकता है कि आपकी शादी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज? और अगर प्रेम होगा, तो कैसा होगा - सच्चा, निस्वार्थ या सिर्फ आकर्षण? ज्योतिष शास्त्र दावा करता है कि इन सवालों के जवाब जाने जा सकते हैं। बशर्ते ज्योतिष विद्या का गहरा जानकार आपकी कुंडली जानता हो। प्यार मोहब्बत जैसे मामलों पर से भी पर्दा उठा सकता है ज्योतिष शास्त्र (valentines day Love Marriage Astrology)।  किसी की कुंडली के जरिए उसके वर्तमान ही नहीं, बल्कि भूत और भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। सिर्फ उस व्यक्ति के जन्म स्थान, जन्म तिथि और जन्म के समय का पता होना चाहिए। यह जानकारी जितनी सटीक होगी, उतनी ही सटीक होगी भविष्यवाण...