बीमारियों को दूर रखेंगी नानी-दादी की ये जड़ी-बूटियां
Indian herbs for health benefits : भारत की प्रमुख जड़ी-बूटियां – तुलसी, गिलोय, मोरिंगा, अश्वगंधा, हल्दी और त्रिफला – जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, तनाव घटाने और नींद सुधारने में मदद करती हैं। uplive24.com पर जानिए इन्हें कब और कैसे लें। भारत सदियों से जड़ी-बूटियों का घर रहा है। चाहे आयुर्वेद की बातें हों या दादी-नानी के घरेलू नुस्खे, हर जगह इन जड़ी-बूटियों का जादू दिखाई देता है (Indian herbs for health benefits)। ये सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए जानी जाती हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) और पोषक तत्व शरीर की सूजन को कम करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और कई क्रॉनिक बीमारियों (Chronic Diseases) से बचाव करते हैं। अगर आप अपने खानपान में इन भारतीय जड़ी-बूटियों को शामिल कर लें, तो आप न सिर्फ बीमारियों से दूर रह सकते हैं बल्कि अपनी डाइजेशन, हार्ट हेल्थ और स्लीप क्वालिटी को भी बेहतर बना सकते हैं (Indian herbs for health benefits)। आइए जानते हैं उन चमत्कारी भारतीय जड़ी-बूटियों के बारे में जिन्हें आप रोजाना इस्तेमाल में ला सकते...