Posts

Showing posts from March, 2026

Who are Houthis : क्या है हूतियों का इतिहास

Image
  Who are Houthis : मध्य पूर्व की राजनीति में हूती नाम बार-बार सुनाई पड़ता है - हूती। कभी यमन के एक स्थानीय विद्रोही समूह के रूप में उभरे ये लोग आज वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने वाली ताकत बन चुके हैं। सवाल यह है कि आखिर हूती हैं कौन, कैसे इतने शक्तिशाली बने और क्यों पूरी दुनिया इन पर नजर रखे हुए है, जवाब uplive24.com पर? हूती दरअसल यमन के जैदी शिया मुस्लिम समुदाय से जुड़े एक सशस्त्र और राजनीतिक समूह हैं। इनकी जड़ें 1990 के दशक के अंत में पड़ीं, लेकिन 2000 के आसपास इन्हें असली समर्थन मिलना शुरू हुआ। उस समय यमन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कमजोर शासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ रहा था। इसी माहौल में हूती एक विरोध आंदोलन से धीरे-धीरे सैन्य ताकत में बदल गए (Who are Houthis)। Saudi Arabia wants more attacks on iran : ईरान के खिलाफ ट्रंप को उकसाने वाला कौन है? जब हूती ने राजधानी पर कब्जा किया हूती आंदोलन का सबसे बड़ा मोड़ साल 2014 में आया, जब उन्होंने यमन की राजधानी सना (Sana’a) पर कब्जा कर लिया। इसके बाद 2015 में उन्होंने पश्चिम समर्थित राष्ट्रपति अबद-रब्बू...

गैस सिलेंडर या इंडक्शन, किस पर खाना बनाना सस्ता?

Image
  पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG सिलेंडर महंगे हो रहे हैं। ऐसे में क्या इंडक्शन पर खाना बनाना सस्ता है? uplive24.com पर जानिए LPG और इंडक्शन कुकिंग का पूरा खर्च और तुलना। LPG vs induction cooking cost : पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत की रसोई तक महसूस होने लगा है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति मार्गों में आई बाधाओं के कारण कई शहरों में LPG की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है। कुछ जगहों पर रेस्टोरेंट्स को अपना मेनू सीमित करना पड़ा है, जबकि कई घरों में लोग खाना बनाने के दूसरे विकल्पों पर विचार करने लगे हैं।  ऐसे माहौल में एक सवाल बार-बार सामने आ रहा है, क्या मौजूदा हालात में गैस सिलेंडर पर खाना बनाना सस्ता है या इंडक्शन का इस्तेमाल ज्यादा किफायती पड़ता है (LPG vs induction cooking cost)? भारत अपनी घरेलू रसोई गैस का बड़ा हिस्सा आयात करता है। इसलिए जब भी वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल होती है, उसका असर सीधे देश में गैस की कीमतों और उपलब्धता पर पड़ता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण समुद्री शिपिंग मार्गों पर दबाव बढ़ा है और ऊर्जा कीमतों में तेजी देखी गई है।  Jay Shah slammed P...