Posts

Showing posts with the label Why holidays are important

Holy-day कैसे बना Holiday, जानिए छुट्टियों का इतिहास

Image
  History of holidays : छुट्टियां क्यों जरूरी हैं? holiday शब्द की उत्पत्ति, छुट्टियों का इतिहास, वीकेंड यानी शनिवार-रविवार की छुट्टी कैसे शुरू हुई - जानकारी uplive24.com पर। History of holidays : नया साल आते ही एक काम सबसे पहले शुरू होता है - कैलेंडर खोलकर लाल निशान ढूंढना। 'जनवरी में गणतंत्र दिवस... मार्च में होली... और हां, दशहरा और दिवाली कब पड़ रहे... साथ में कितना लंबा वीकेंड है?' सवाल ऐसे पूछे जाते हैं, मानो साल में सबसे जरूरी छुट्टियां ही हों। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छुट्टियों का कॉन्सेप्ट (History of holidays) आया कहां से? चलिए, इस कहानी को शुरुआत से समझते हैं। आज जिस शब्द Holiday का हम इस्तेमाल करते हैं, उसकी जड़ में है Holy Day यानी पवित्र दिन। शुरुआत में छुट्टियां आराम के लिए नहीं, धर्म और पूजा के लिए होती थीं। हजारों साल पहले इंसान मानता था कि कुछ दिन ऐसे होने चाहिए, जब काम बंद हो और भगवान को याद किया जाए। तब सार्वजनिक रूप से कुछ दिन होते थे, जब खेती, व्यापार, युद्ध - सभी पर ब्रेक लग जाता था। उस समय लोग केवल प्रार्थना करते। कह सकते हैं कि यह पूरी छुट्टी नहीं...