Gun culture in America : क्यों अमेरिका में बेलगाम हैं बंदूकें
क्लास के बीच में, चर्च में और यहां तक कि हजारों की भीड़ वाली रैली में भी अचानक से कोई बंदूक निकालता है और शूटिंग शुरू। अमेरिका में लोगों को बंदूकें इतनी क्यों पसंद हैं, क्यों वहां गन कल्चर (Gun culture in America) इतना हावी है, सरकार कुछ करती क्यों नहीं, जानिए uplive24.com पर। Gun culture in America- 10 सितंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी Charlie Kirk की एक सभा में सरेआम हत्या कर दी गई। - 10 तारीख को ही कोलाराडो के एवरग्रीन हाईस्कूल में एक छात्र ने दो साथियों को गोली मारी और फिर खुद को शूट कर लिया। - इसी साल 27 अगस्त को Minneapolis Catholic Church में प्रार्थना चल रही थी, जब 23 साल के Robin Westman ने गोलियां चलाईं - दो बच्चों की मौत और 17 घायल। हमलावर ने आत्महत्या कर ली। ये हालिया उदाहरण हैं अमेरिकी गन कल्चर के (Gun culture in America)। Charlie Kirk : गन कल्चर पर बोल रहे थे ट्रंप के करीबी, तभी आकर लगी गोली अमेरिका में मास शूटिंग (Mass Shootings) की समस्या लगातार गहराती जा रही है। साल 2025 के पहले आठ महीनों (जनवरी से अगस्त) में ही 309...