Posts

Showing posts with the label Snake venom

भारत के 'नागराज', जिनसे अमेरिका ने मांगी मदद

Image
  भारतीय जनजाति इरुला का गुजर बसर लगभग सांपों पर ही टिका है। एक समय था, जब इन पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया था, लेकिन अब सांपों के जहर की काट तैयार करने में इनका योगदान अहम है। पूरी रिपोर्ट पढ़िए uplive24.com पर। 1960 के दशक की शुरुआत में अमेरिका में वायरल टीवी प्रोग्राम बनाने का चलन शुरू हो गया था। ऐसे कार्यक्रमों में लोग खतरनाक वन्य जीवों के साथ करतब दिखाते थे। खतरनाक वन्य जीवों में पहले स्थानीय जानवार ही थे, लेकिन फिर मामला पहुंच गया विदेशी जानवरों तक। यही वजह थी कि अमेरिका में दूर देशों से दुलर्भ जानवरों की खेप पहुंचाई जाने लगी। शौक, सर्कस, रिसर्च और दिखावे के लिए लोगों ने बाघ, अजगर, शेर जैसे जानवर भी पालने शुरू किए।  लेकिन, 1980 के दशक में यह शौक कुछ लोगों के लिए सिरदर्द साबित होने लगा। बाकी जानवरों तक तो ठीक था, लेकिन अजगर को लेकर परेशानी ज्यादा बढ़ी। आजिज आकर कुछ लोगों ने अजगरों को जंगल में छोड़ दिया। ऐसा करके उन्होंने अपनी मुश्किल तो हल कर ली, लेकिन पूरे फ्लोरिडा की मुसीबत बढ़ा दी।  फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स नैशनल पार्क का मौसम और नमी अजगरों को रास आने लगे और उनकी तादाद...