Posts

Showing posts with the label Great Wall of China

एशिया के शिकारी के डर से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई सबसे बड़ी दीवार

Image
uplive24.com पर जानिए ऑस्ट्रेलिया के डिंगो फेंस की कहानी, क्यों बनाई गई, डिंगो क्या हैं और कैसे यह दीवार अंतरिक्ष से भी नजर आती है। अगर आपसे पूछा जाए कि अंतरिक्ष से धरती पर कौन-सी चीजें दिखाई देती हैं, तो शायद आपका जवाब होगा चीन की महान दीवार या मिस्र के पिरामिड । लेकिन कम लोग जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में बनी एक अनोखी दीवार भी अंतरिक्ष से दिखाई देती है।  यह दीवार न पत्थर की है और न ही ईंट की, बल्कि तारों की बनी एक विशाल फेंस (Dingo Fence) है, जो 5,600 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है। यह दुनिया की सबसे लंबी बाड़बंदी में से एक है और इसका मकसद है – डिंगो नामक जानवर को रोकना। Baduy tribe Indonesia : इंडोनेशिया के जंगलों का रहस्यमयी समुदाय, जो खुद को मानता है सूर्य वंशी Dingo Fence क्यों बनाई गई?  इस फेंस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में हुई, जब ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भेड़ पालन फल-फूल रहा था। लेकिन इन भेड़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा था डिंगो (Dingo), जो ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा जंगली कुत्ता है। इन शिकारियों ने भेड़ों पर हमले शुरू कर दिए, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठ...