Posts

Showing posts with the label Fireworks Origin

अमरता खोज रहे थे, धमाका हुआ तो पता चला कि बारूद मिल गया है

Image
Gunpowder history : क्या आपने कभी सोचा कि जिस चीज ने युद्धों, उत्सवों और इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया, उसकी खोज का मकसद कुछ और ही था? हम बात कर रहे हैं बारूद की, जिसे दुनिया ने पहली बार तांग राजवंश (618-907 ई.) के दौर में देखा। लेकिन मजेदार बात यह है कि बारूद की खोज कोई युद्ध की तैयारी में नहीं हुई, बल्कि यह थी अमरता की दवा की तलाश! uplive24.com पर इतिहास की यह रोचक कहानी। Gunpowder history : तांग राजवंश को चीन का स्वर्ण युग कहा जाता है। यह वह समय था जब कला, संस्कृति, विज्ञान और व्यापार अपने चरम पर थे। लेकिन उस दौर में एक और चीज थी, जो सम्राटों और विद्वानों को बेचैन किए रहती थी - अमरता की चाह।  सम्राट और धनी लोग लंबी उम्र या अमर होने का सपना देखते थे। इसके लिए ताओवादी कीमियागर (एल्केमिस्ट) दिन-रात प्रयोग करते, जड़ी-बूटियों, खनिजों और रसायनों को मिलाकर अमरता का अमृत खोजने की कोशिश में लगे रहते। लेकिन किसे पता था कि यही जुनून दुनिया को एक ऐसी चीज दे देगा, जो न सिर्फ इतिहास को बदलेगी, बल्कि आकाश को आतिशबाजियों से रोशन भी करेगी! Qin Hui Story in Chinese History : 800 साल से घुटनों प...