Rai Stones Currency : टनों वजनी पत्थर थे इस देश की करेंसी, कैसे ले जाते थे लोग
माइक्रोनेशिया के यप द्वीप (Yap Island) की अनोखी मुद्रा Rai Stones Currency दुनिया की सबसे विचित्र करेंसी प्रणाली मानी जाती है। यहां बड़े-बड़े पत्थरों को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। uplive24.com पर जानिए कैसे ये पत्थर ब्लॉकचेन जैसी पुरानी आर्थिक सोच का प्रतीक बने और आज भी संस्कृति का हिस्सा हैं। दुनिया में आपने सोना, चांदी, सिक्के या नोट जैसी मुद्राएं देखी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है, जहां कभी बड़े-बड़े पत्थर (Rai Stones Currency) मुद्रा के रूप में इस्तेमाल होते थे? यह कहानी है माइक्रोनेशिया (Micronesia) के एक छोटे से द्वीप यप (Yap Island) की, जहां पत्थरों की कीमत डॉलर या रुपये से कहीं ज्यादा मायने रखती थी। (Rai Stones Currency) अमेरिका का पहला विद्रोही Hatuey, जिसने मरते समय नर्क मांगा माइक्रोनेशिया कहां है? माइक्रोनेशिया (Federated States of Micronesia) प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा-सा द्वीप समूह है। यह अमेरिका के पश्चिम में और फिलीपींस के उत्तर-पूर्व में पड़ता है। चार मुख्य द्वीप समूहों - यप (Yap), चूक (Chuuk), पोह्नपेई (Pohnpei) और कोसरा...