Posts

Showing posts with the label China AI chip

यूनानी समुद्र से मिला 2000 साल पुराना कंप्यूटर, जो आज AI को रास्ता दिखा रहा

Image
Antikythera Mechanism दुनिया का पहला कंप्यूटर माना जाने वाला प्राचीन यूनानी यंत्र था। uplive24.com पर जानिए कैसे इस खोज ने आज चीन को प्रेरित किया, जिससे उसने AI के लिए नई एनालॉग चिप तैयार की, जो हजारों साल पुराने विज्ञान को भविष्य से जोड़ती है। कभी-कभी इतिहास अपने रहस्यों के साथ भविष्य का रास्ता भी दिखा देता है। यही कहानी है Antikythera Mechanism की। एक ऐसा रहस्यमयी यंत्र, जिसे अक्सर दुनिया का पहला कंप्यूटर कहा जाता है। लगभग दो हजार साल पहले ग्रीस के वैज्ञानिकों ने इसे बनाया था, जब न तो बिजली थी, न कोई डिजिटल तकनीक। फिर भी इस छोटे-से धातु के बॉक्स में ऐसी यांत्रिक बुद्धिमत्ता थी कि वह सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की गति का सटीक गणना कर सकता था। साल 1901 की बात है। ग्रीस के एंटीकिथेरा द्वीप के पास, स्पंज डाइवर्स एक जहाज के मलबे की तलाश में 45 मीटर गहरे समुद्र में उतरे। वहां उन्हें सोने-चांदी के बर्तन, मूर्तियां और सिक्कों का ढेर मिला। लेकिन सबसे हैरान करने वाली चीज थी एक जंग लगी हुई कांस्य की डिब्बी, जो जूते के डिब्बे जितनी बड़ी थी। अंदर मिला 30 से ज्यादा जटिल गियरों का जाल, जो घड़ी की तरह ...