The Curse of Toumai : क्या इस शापित खोपड़ी में छिपा है इंसानी विकास का रहस्य?
टौमाई की खोज ने मानव उत्पत्ति की कहानी बदल दी, लेकिन इसके साथ ही जन्म लिया टौमाई के श्राप (The Curse of Toumai) ने। uplive24.com पर जानिए 70 लाख साल पुराने इस जीवाश्म का रहस्य, विवाद और मानव विकास से इसका संबंध। The Curse of Toumai : मानव उत्पत्ति (Human Origins) का रहस्य हमेशा से वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं को आकर्षित करता रहा है। इसी रहस्य की कड़ी में साल 2001 में अफ्रीका के चाड के जुराब रेगिस्तान (Djurab Desert) से मिली एक खोपड़ी ने पूरी वैज्ञानिक दुनिया को हिला दिया। इस जीवाश्म का नाम रखा गया टौमाई (Toumai Fossil), जिसका स्थानीय भाषा में अर्थ है - जीवन की आशा। लेकिन यह खोज जितनी महान थी, उतनी ही विवादों और ईर्ष्या से भी घिर गई। यही कारण है कि इसे आज टौमाई का श्राप (The Curse of Toumai) कहा जाता है। Jatan Nagar Palace : 100 कमरों का यह भव्य महल आज क्यों माना जाता है भुतहा? टौमाई कौन था (Who was Toumai) फ्रांस के पॉयटियर्स यूनिवर्सिटी (Poitiers University) के वैज्ञानिक मिशेल ब्रूनेट (Michel Brunet) ने यह खोपड़ी दुनिया के सामने रखी। जांच में पता चला कि यह 60 से 70 लाख साल पुरानी ह...