Posts

Showing posts with the label Burundi Umuganda

क्या है बुरुंडी का उमुगांडा, जो देश को बदल रहा?

Image
  Burundi Umuganda : बुरुंडी की उमुगांडा परंपरा सामुदायिक एकता और विकास की मिसाल बन रही है। रवांडा से प्रेरित यह पहल लोगों को सफाई, सड़क निर्माण और पर्यावरण सुधार जैसे कार्यों में जोड़ रही है। uplive24.com पर जानिए कैसे उमुगांडा ने गरीबी और सीमित संसाधनों से जूझते बुरुंडी में उम्मीद की नई रोशनी जलाई। कल्पना कीजिए, एक ऐसा देश जहां हर महीने की आखिरी शनिवार को पूरी दुनिया थम सी जाती है। बच्चे, बूढ़े, युवा - सब हाथों में झाड़ू, फावड़ा या कुदाल थामे निकल पड़ते हैं। कोई बहाना नहीं, कोई छुट्टी नहीं। यह कोई मजाक नहीं, बल्कि बुरुंडी का 'उमुगांडा' है, एक ऐसी सामुदायिक गतिविधि (Burundi Umuganda) जो न सिर्फ सड़कों को चमकाती है, बल्कि लोगों के दिलों को भी जोड़ती है। आइए जानते हैं कि यह बुरुंडी आखिर है कौन-सा जादुई कोना, जहां हर तरफ हरी-भरी पहाड़ियां हैं, लेकिन जिंदगी की जंग भी कड़ी।   बुरुंडी, पूर्वी अफ्रीका का एक लैंडलॉक्ड यानी चारों तरफ से जमीन से घिरा देश है। यह रवांडा, तंजानिया और कांगो के बीच सैंडविच की तरह फंसा हुआ है। क्षेत्रफल 27,000 वर्ग किलोमीटर से कम और आबादी करीब 1.3 करोड़...