कौन था Hatuey, जिसने मरते समय नर्क मांगा
अगर आप इतिहास के उन नायकों की तलाश में हैं जो औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ खड़े हुए, तो Hatuey का नाम अवश्य सुनना चाहिए। Hatuey एक Taino (ताइनो) जनजाति के प्रमुख थे, जो कैरेबियन द्वीपों के मूल निवासी थे। 15वीं शताब्दी के अंत में जन्मे Hatuey को अमेरिका महाद्वीप का पहला स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है। uplive24.com पर जानिए इस अमर विद्रोही की कहानी। क्यूबा के इतिहास और लैटिन अमेरिका की स्वतंत्रता की कहानियों में अगर किसी नाम का जिक्र सबसे पहले होता है, तो वह है Hatuey। उन्हें क्यूबा का पहला स्वतंत्रता सेनानी (First Freedom Fighter of Cuba) और अमेरिका का पहला विद्रोही (First Rebel of the Americas) कहा जाता है। हतुए स्पेनिश उपनिवेशवाद और अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले ताइनो (Taino) आदिवासी प्रमुख थे। Hatuey कौन थे? हतुए (Hatuey) हिस्पानिओला द्वीप के एक ताइनो प्रमुख थे। यह क्षेत्र आज का हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक है। जब स्पेनिश उपनिवेशवादी क्रिस्टोफर कोलंबस और उनके सैनिक कैरिबियन में आए, तो उन्होंने स्थानीय आदिवासियों को गुलाम बनाने और सोने-चांदी की खोज में उनका शोषण करना शुरू कर दिया। हतुए न...