बिल्लियों को खत्म करने निकला न्यूजीलैंड, लेकिन क्यों?
New Zealand will eliminate feral cats : न्यूजीलैंड के लोग बेहद शांत माने जाते हैं। उनकी तो क्रिकेट टीम भी मैदान पर स्लेजिंग नहीं करती। लेकिन अब इसी देश ने जंगली बिल्लियों को खत्म करने का फैसला किया है। uplive24.com पर जानिए कि इसकी नौबत क्यों आई? New Zealand will eliminate feral cats : दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक न्यूजीलैंड अब एक बहुत सख्त और विवादित मिशन पर निकल पड़ा है। देश ने घोषणा की है कि वह 2050 तक अपनी जमीन से ‘फेरल कैट’ यानी जंगली बिल्लियों को पूरी तरह खत्म कर देगा। यह फैसला अचानक नहीं आया। यह उस लड़ाई का अगला कदम है जिसमें न्यूजीलैंड अपनी नाज़ुक और अनोखी पक्षी प्रजातियों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। Tindaya Mountain : इस पहाड़ पर बने ये पैरों के निशान किसके हैं, अब कोई यहां क्यों नहीं जा सकता? फेरल कैट आखिर होती क्या है? हमारे घरों में घूमने वाली पालतू बिल्ली और फेरल कैट में फर्क उतना ही है जितना किसी पालतू गाय और जंगली भैंस में होता है। पालतू बिल्ली इंसानों के साथ रहती है, दाना-पानी पर निर्भर रहती है, और स्वभाव में नरम होती है। फेरल कैट पूरी तरह ज...