अचानक क्यों दगा दे जाता है दिल?
अचानक कार्डियक अरेस्ट सच में अचानक नहीं होता। भारत में हर साल 28–30 लाख लोग दिल से जुड़ी बीमारियों से मरते हैं। uplive24.com पर जानिए हार्ट डिजीज, जांच, इलाज और खर्च। Cardiovascular disease : हर बार जब भी कोई सिक्स पैक एब्स वाला एकदम फिट युवा सिलेब्रिटी अपने सीने पर हाथ रखकर एकाएक गिर पड़ता है और 'अचानक आए कार्डियक अरेस्ट' से उसकी मौत हो जाती है, तो मीडिया में चर्चा होने लगती है। बात इस पर भी होती है कि आखिर इससे कैसे बचा जा सकता था, लेकिन दुर्भाग्य से इस पर बहुत ही कम बात होती है कि अचानक आए ये कार्डिक अरेस्ट इतने भी अचानक नहीं आते। कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) यानी दिल की धड़कन का अप्रत्याशित रूप से रुक जाना। अचानक आए कार्डियक अरेस्ट से मारे गए इन लोगों ने अगर करीब 10 साल पहले कार्डियक स्क्रीनिंग करा ली होती, तो उनकी बीमारी पहले ही पता चल जाती। उसे बढ़ने से भी रोका जा सकता था। Indian herbs for health benefits : घर के आसपास मिलने वाली ये जड़ी-बूटियां रखेंगी बीमारियों को दूर यहां हर किसी को यह समझ लेना चाहिए कि पहले से मौजूद बीमारी के बिना हार्ट कभी फेल नहीं होता। इन सभी ब...