Posts

Showing posts with the label Putin and Xi

Xi Jinping की अमरता की चाहत और चीनी सम्राट की मौत

Image
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक बातचीत सामने आई है, जो बताती है कि दोनों नेता अमरता जैसे विषय में दिलचस्पी रखते हैं। संयोग है कि चीन के पहले सम्राट ने भी अमर होने की कोशिश की थी। उसने कई प्रयोग अपने शरीर पर भी कराए और आखिर में इसी वजह से उसकी मौत हुई। uplive24.com पर जानिए पूरी कहानी। बीजिंग के Tiananmen Square में आयोजित दूसरे विश्व युद्ध की 80वीं वर्षगांठ परेड के दौरान एक अनोखी बातचीत कैमरे और माइक्रोफोन में कैद हो गई। चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin और उत्तर कोरिया के नेता Kim Jong Un साथ-साथ चल रहे थे, तभी बातचीत का विषय निकल आया - biotechnology, organ transplant और मानव की लंबी उम्र। चीन के सरकारी टीवी चैनल CCTV पर प्रसारित क्लिप में, Xi Jinping कहते सुने गए, 'पहले लोग शायद ही 70 साल से ज्यादा जीते थे, लेकिन आज अगर कोई 70 का है तो वह अब भी बच्चा माना जाता है।' इसके बाद एक ट्रांसलेटर ने Putin की बात को अंग्रेजी में अनुवाद किया, 'बायोटेक्नॉलजी के विकास के साथ इंसानी अंग लगातार ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं। लोग बूढ़...