पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच कैसे खींची गई डूरंड रेखा?
डूरंड लाइन 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई सीमा है, जो आज अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद का कारण बनी हुई है। uplive24.com पर जानिए इस सीमा का इतिहास (Durand Line History), डूरंड समझौते की कहानी, और क्यों यह रेखा अब भी दोनों देशों के बीच तनाव की वजह बनी हुई है। Durand Line History : जब अंग्रेज अफगानिस्तान की पहाड़ियों और पंजाब की वादियों में अपनी सीमाएं तय कर रहे थे, तब शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक रेखा आने वाले सौ वर्षों तक उपमहाद्वीप की राजनीति और हिंसा दोनों को दिशा देगी। यह रेखा थी डूरंड लाइन (Durand Line), जो 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई थी। उस समय ब्रिटिश सरकार के विदेश सचिव सर हेनरी मॉर्टिमर डूरंड (Sir Henry Mortimer Durand) और अफगान अमीर अब्दुर रहमान खान (Abdur Rahman Khan) के बीच हुए समझौते ने इसे जन्म दिया। आज यह सीमा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की 2,640 किलोमीटर लंबी विभाजन रेखा है, लेकिन अफगानिस्तान आज भी इसे स्वीकार नहीं करता। यही वजह है कि यह रेखा आज भी विवाद, अविश्वास और हिंसा का प्रतीक बनी हुई है। 1893 म...