Surtsey Island : जब समुद्र के बीच अचानक जन्मा एक नया द्वीप, जो फिर पानी में समा जाएगा
1963 में आइसलैंड के पास समुद्र से उभरा था सर्टसी द्वीप। यह ज्वालामुखी से जन्मा द्वीप आज जीवन का प्रतीक है। uplive24.com पर जानिए Surtsey Island की अद्भुत कहानी। Surtsey Island : नवंबर 1963 की एक ठंडी सुबह थी। आइसलैंड के दक्षिणी तट पर मछुआरों का एक दल अपनी नाव से जाल डालकर लौट रहा था। तभी उन्होंने देखा कि अटलांटिक महासागर के ऊपर आसमान में एक काला धुआं फैल गया है। पहले तो उन्हें लगा कोई जहाज जल रहा है, लेकिन रेडियो संपर्क में आने पर पता चला कि आसपास कोई संकट में नहीं है। धीरे-धीरे नाव खुद ही बहने लगी। घबराकर रसोइए ने कप्तान को जगाया। सबको लगा मानो वे किसी भंवर में खिंच रहे हों। तभी दूरबीन से देखने पर रहस्य खुला - समुद्र के नीचे एक ज्वालामुखी फट रहा था! Blood Moon : गुस्सा या खून, क्यों लाल हो जाता है चंद्रमा समुद्र की गहराइयों से निकला एक नया द्वीप कुछ ही घंटों में आसमान राख से ढक गया। समुद्र की सतह पर एक काली रेखा उभरने लगी। अगले दिन वह दस मीटर ऊंची थी, फिर 40 मीटर। और देखते ही देखते, समुद्र के बीच एक नया द्वीप (Surtsey Island) जन्म ले चुका था। दो महीने बाद वह चट्टान एक किलोमीटर स...