यरूशलम का वह राजा, जिसने स्वर्ग के करीब बनाना चाहा महल
Herod palace history in hindi : हेरोद का पैलेस (Herodium) यरूशलम के पास बना वह रहस्यमयी महल है, जहां सत्ता, भय और इतिहास एक साथ मिलते हैं। uplive24.com पर जानिए राजा हेरोद महान की महत्वाकांक्षा और उसकी कब्रगाह की सच्ची कहानी। Herod palace history in hindi : यरूशलम से कुछ मील दक्षिण की ओर, जूडियन रेगिस्तान की तपती पहाड़ियों के बीच एक पहाड़ी पर खामोश पड़ा है - हेरोद का पैलेस (Herodium)। दो हजार साल पहले यह महल केवल पत्थरों का ढांचा नहीं था, बल्कि एक राजा की महत्वाकांक्षा, भय और वैभव का प्रतीक था। यह वही जगह है जहां राजा हेरोद महान ने अपने शासन के चरम पर अपने लिए एक स्वर्ग जैसा महल बनवाया था, और अंततः यही उसका समाधिस्थल भी बना। (Herod palace history in hindi) Mystery of The Tower of Jericho : 11000 साल पहले बाइबल की जमीन पर किसने खड़ा किया यह टावर? सत्ता और संदेह का राजा हेरोद महान ने 37 ईसा पूर्व से लेकर 4 ईसा पूर्व तक यहूदिया (Judea) पर शासन किया। वह रोमन साम्राज्य का सहयोगी राजा था, जिसे Caesar Augustus ने यहूदिया का किंग घोषित किया था। उसका शासन स्थापत्य कला, किलों और भव्य निर्मा...