Posts

Showing posts with the label Zohran Mamdani biography

क्या है जोहरान ममदानी का असली चेहरा?

Image
  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) बने पहले मुस्लिम मेयर। फिलिस्तीन समर्थक रुख और ट्रंप की नाराजगी के बीच यह जीत भविष्य में नए राजनीतिक टकराव का संकेत मानी जा रही है। uplive24.com पर पढ़िए विश्लेषण। अमेरिकी राजनीति में एक नया इतिहास लिखा गया है। 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव (Zohran Mamdani New York Mayor) में जीत दर्ज कर ली है, और इस तरह वह शहर के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बन गए हैं। यह जीत सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक परिवर्तन भी है। सत्ता के केंद्र में पहली बार एक ऐसे नेता की आवाज पहुंची है, जो अब तक व्यवस्था के किनारों पर खड़ा था। लेकिन, यह जीत जितनी ऐतिहासिक है, उतनी ही विवादास्पद भी मानी जा रही है। ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा को हराते हुए यह जीत हासिल की। रिकॉर्ड तोड़ 20 लाख से ज्यादा लोगों ने मतदान किया, जो 1969 के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लेकिन, इस जीत के पीछे एक खास सामाजिक और राजनीतिक लहर भी थी, अमेरिका की मुस्लिम कम्युनिटी का एकजुट समर्थन। जोहरान ममदानी (Zoh...