क्या परमाणु बम भी खो सकते हैं?
अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप किया है तो लोग इतिहास याद कर रहे कि वॉशिंगटन ने कब-कब इस तरह की गुस्ताखियां की हैं। लेकिन, कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं, जो आती तो गुस्ताखी की श्रेणी में हैं, लेकिन उन्हें छिपाया गया। परमाणु बम को खो देना, क्या सुना है कभी? क्या परमाणु बम भी खो सकते हैं, किसने और कैसे खोए परमाणु बम, क्या ये बम अब भी फट सकते हैं, क्या है ब्रोकन ऐरो - इन सवालों के जवाब में पढ़िए इतिहास से एक रोचक कहानी uplive24.com पर। फ्रांसिस्को सिमो ऑर्ट्स हर दिन अपनी छोटी-सी नाव में बैठकर उतर जाते भूमध्य सागर में, मछलियां पकड़ने। स्पेन के जिस टाउन पालोमारेस (Palomares) में घर था उनका, वहां का मुख्य काम ही यही था। मछलियां पकड़ना और खेती। 17 जनवरी 1966 की सुबह भी वह नाव में बैठे जाल में मछलियों को फंसाने का इंतजाम कर रहे थे। ठीक उसी समय, उनके ऊपर आसमान में करीब साढ़े 9 हजार मीटर की ऊंचाई पर एक घटना घटने जा रही थी। सोवियत संघ के खिलाफ शीत युद्ध को देखते हुए अमेरिकी सेना हर समय अलर्ट पर रहती थी तब। उसकी एयरफोर्स भी, जिसके विमान हर वक्त आकाश में चक्कर काटा करते, ताकि जंग के हालात मे...