Posts

Showing posts with the label Invest in Gold

सिर्फ म्यूचुअल फंड नहीं, गोल्ड में भी कर सकते हैं SIP

Image
  गोल्ड म्यूचुअल फंड (Gold mutual funds) में निवेश सोने की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच एक सुरक्षित और आसान विकल्प बन गया है। uplive24.com पर जानिए क्या हैं इसके फायदे, कैसे करें निवेश और किन बातों का रखें ध्यान। पिछले एक साल में सोने (Gold) ने जिस तरह की शानदार तेजी दिखाई है, उसने निवेशकों का ध्यान फिर से इस पीली धातु की ओर खींच लिया है। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है, अब निवेशक गोल्ड म्यूचुअल फंड (Gold Mutual Funds) के जरिए सोने में निवेश कर रहे हैं, न कि जेवर या सिक्कों के रूप में सोना खरीदकर। क्या PPF सिर्फ 15 साल का होता है, कितना है ब्याज और रिस्क? गोल्ड म्यूचुअल फंड (Gold mutual funds) क्या हैं? गोल्ड म्यूचुअल फंड (Gold mutual funds) दरअसल ऐसे निवेश फंड हैं जो निवेशकों से पैसा जुटाकर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (Gold ETFs) में निवेश करते हैं। ये ETFs आगे चलकर असली सोने में निवेश करते हैं। इसका मतलब यह है कि बिना सोना खरीदने, संभालने या स्टोर करने की झंझट के, आप आसानी से सोने के बाजार से जुड़ सकते हैं। इसमें निवेशक को वही फायदा मिलता है जो सोने की कीमत बढ़ने पर ...