Posts

Showing posts with the label Vande Mataram controversy

Vande Mataram : वंदे मातरम् पर विरोध! कहीं हम जिन्ना की चाल में तो नहीं फंस गए

Image
  वंदे मातरम् की सिर्फ पहली दो पंक्तियां ही क्यों गाई जाती हैं? 1937 के विवाद, गांधी-नेहरू-टैगोर की भूमिका, मुस्लिम लीग का रुख और संविधान सभा के फैसले को आसान भाषा में uplive24.com पर समझिए। भारत ने 7 नवंबर 2025 को वंदे मातरम् (Vande Mataram) के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया। लेकिन इसी मौके पर यह पुरानी बहस एक बार फिर सामने आ गई कि हम पूरा गीत क्यों नहीं गाते? सिर्फ पहले दो स्तोत्र ही क्यों? पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गाने के अहम हिस्सों को कांग्रेस ने अलग कर दिया, जिससे इसकी आत्मा टूट गई। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि वंदे मातरम् (Vande Mataram) को राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के बराबर सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन धीरे-धीरे वह पीछे चला गया। अब सवाल यह है आखिर भारत पूरा गीत क्यों नहीं गाता, सिर्फ दो ही पंक्तियां क्यों? इसका जवाब राजनीति, इतिहास और उस समय की संवेदनशीलताओं में छिपा है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने यह गीत 1875 के आसपास लिखा था। बाद में 1881 में इसे अपनी किताब 'आनंदमठ' में डाला। किताब की पृष्ठभूमि 18वीं सदी का संन्यासी विद्रोह है और उस...