Digital Silver Investment : चांदी में निवेश का डिजिटल तरीका
Silver ETF के जरिए Digital Silver Investment अब आसान हो गया है। uplive24.com पर जानिए कैसे आप घर बैठे चांदी में निवेश कर सकते हैं, उसके फायदे क्या हैं और यह क्यों आपके पोर्टफोलियो के लिए एक स्मार्ट कदम साबित हो सकता है। आज चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। सोने की तरह अब लोग silver investment की ओर भी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। पहले जहां चांदी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप या बुलियन मार्केट जाना पड़ता था, वहीं अब डिजिटल युग में यह सब कुछ आपके मोबाइल पर संभव हो गया है। Digital Silver Investment यानी चांदी में ऑनलाइन निवेश अब कुछ क्लिक में आप घर बैठे कर सकते हैं। दरअसल, चांदी को सदियों से सुरक्षित संपत्ति (safe asset) माना गया है। जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सोने के साथ-साथ चांदी में भी पैसा लगाते हैं। लेकिन फिजिकल चांदी खरीदने में कई झंझट होते हैं - स्टोरेज की दिक्कत, चोरी का खतरा, और purity को लेकर संदेह। यही वजह है कि अब Silver ETF यानी Silver Exchange Traded Fund तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। क्या PPF सिर्फ 15 साल का होता है, कितना है ब्याज और रिस्क? Silver ETF क्या है...