Posts

Showing posts with the label Saudi Arabia history

ये पैरों के निशान बताते हैं, सऊदी अरब में कभी हरियाली थी

Image
  Oldest human footprints : सऊदी अरब में 1.15 लाख साल पुराने मानव पदचिह्न मिले हैं। Alathar साइट पर मिले ये निशान अरब प्रायद्वीप में इंसानों की अब तक की सबसे पुरानी प्रत्यक्ष मौजूदगी का प्रमाण माने जा रहे हैं। uplive24.com पर पढ़िए यह खास रिपोर्ट। Oldest human footprints : आज का सऊदी अरब, जिसे हम सूखे रेगिस्तान, तेज हवाओं और तपते रेत के समंदर के रूप में जानते हैं, कभी जीवन से भरपूर रहा होगा। सऊदी अरब के Nefud Desert में वैज्ञानिकों को ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि आज से करीब 1 लाख 15 हजार साल पहले यहां इंसान मौजूद थे। यह सबूत मानव पैरों के जीवाश्म पदचिह्न (Oldest human footprints) हैं। इस ऐतिहासिक स्थल को नाम दिया गया है Alathar, जिसका अरबी अर्थ होता है - निशान या छाप। यह जगह सऊदी अरब के पश्चिमी Nefud Desert में स्थित है। लंबे समय तक यह इलाका वैज्ञानिकों की नजरों से दूर रहा, क्योंकि यहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। लेकिन साल 2017 में हुए एक फील्ड सर्वे ने इतिहास की दिशा ही बदल दी। वैज्ञानिकों को यहां एक अब लुप्त हो चुकी झील के किनारे मिट्टी में दबे हुए सात मानव पदचिह्न मिले (O...