Posts

Showing posts with the label Somnath Shivling relics

Somnath Shivling relics : क्या प्राचीन सोमनाथ शिवलिंग के टुकड़े मिल गए हैं?

Image
सोमनाथ मंदिर और शिवलिंग के अवशेष (Somnath Shivling relics) मिलने के दावे ने नई बहस छेड़ दी है। श्री श्री रवि शंकर और रोहित गोपाल सूत महाराज ने इन अवशेषों के पास होने की बात कही है। इतिहासकारों और पुरातत्वविदों का मानना है कि इसकी सच्चाई केवल वैज्ञानिक परीक्षण से ही सामने आ सकती है। uplive24.com पर पढ़िए पूरी रिपोर्ट।  डॉ. बृजेश सती  सोमनाथ मंदिर और उसका शिवलिंग भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक माने जाते हैं। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ पहला ज्योतिर्लिंग है। हाल में सोमनाथ शिवलिंग के अवशेष (Somnath Shivling relics) मिलने का दावा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा किया गया है। पहले आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रवि शंकर ने शिवलिंग के अंश होने की बात कही थी। अब चित्तौड़गढ़ के भागवत कथा वाचक रोहित गोपाल सूत महाराज ने भी इसी तरह का दावा किया है। पिछले दिनों दोनों की मुलाकात में इन अवशेषों (Somnath Shivling relics) का परीक्षण, विश्लेषण और पूजन किया गया। यदि ये सोमनाथ के प्राचीन शिवलिंग के अंश हैं, तो यह देश की आध्यात्मिक और पुरातात्विक धरोहर माना जाएगा। मग...