Posts

Showing posts with the label Guillaume Edelin

चुड़ैल झाड़ू पर ही क्यों उड़ती है? जवाब एक पादरी के कबूलनामे में

Image
History of witches : चुड़ैल झाड़ू पर उड़ती है... आपने भी यही सुना होगा। लेकिन दुनिया को यह पता कैसे चला कि चुड़ैलें झाड़ू पर ही उड़ती हैं? जादू से उन्होंने कुछ और क्यों नहीं उड़ाया? इसका जवाब इतिहास में छिपा है, 15वीं सदी के फ्रांसीसी पादरी Guillaume Edelin की कहानी में, जानिए uplive24.com पर।  History of witches : कभी आपने सोचा है कि चुड़ैल झाड़ू पर उड़ती है - यह कल्पना आखिर आई कहां से? काली रात, आसमान में उड़ती एक औरत, और उसके नीचे चमकता झाड़ू - यह दृश्य आज फिल्मों, हैलोवीन और कहानियों में आम है। लेकिन इस विचार के पीछे एक वास्तविक व्यक्ति था, Guillaume Edelin, 15वीं सदी का एक फ्रांसीसी पादरी, जिसने खुद दावा किया था कि वह झाड़ू पर उड़ चुका है! Guillaume Edelin फ्रांस के Saint-Germain-en-Laye नामक कस्बे में चर्च से जुड़ा हुआ एक पढ़ा-लिखा और सम्मानित पादरी था। वह धर्मोपदेश देता था, और कहा जाता है कि वह चुड़ैलों पर चलने वाले मुकदमों का विरोध करता था।  उस समय यूरोप में चुड़ैलों को लेकर डर और अंधविश्वास चरम पर था। चर्च, अदालतें और आम जनता - सबको लगता था कि शैतान इंसानों के बीच घूम...