Balochistan history : 77 साल के विद्रोह की पूरी कहानी, पाकिस्तान से आजादी क्यों चाहते हैं बलूच?
पाकिस्तान पैदा हुआ और तुरंत ही धोखेबाजी सीख ली। उसने भारत ही नहीं, बलूचिस्तान को भी धोखा दिया। उसकी आजादी छीनी। इसी वजह से बलोच गुस्से में हैं। जानिए Balochistan history।
जिन्ना ने कहा कुछ था और पाकिस्तान ने किया कुछ और। बलूचिस्तान के इतिहास (Balochistan history) में वह कहानी दर्ज है, जिसकी वजह से बलोच इतनी नफरत करते हैं पाकिस्तान से। यह इतिहास करीब 77 साल पुराना है, बंटवारे के ठीक बाद से शुरू हुआ।
भारत से ब्रिटिश साम्राज्य के हटने के समय, 560 से अधिक रियासतों के सामने एक अहम सवाल खड़ा हुआ – क्या वे स्वतंत्र रहेंगी या किसी नए राष्ट्र में विलय करेंगी? इसी संदर्भ में बलूचिस्तान का कलात राज्य भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना।
इतिहास (Balochistan history) में कलात राज्य का दर्जा भारत की अन्य रियासतों से अलग था। 1876 की संधि के तहत, ब्रिटिश हुकूमत ने कलात की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इसी कारण इसे नेपाल, भूटान और सिक्किम के साथ ‘कैटेगरी बी’ में रखा गया था, जो भारतीय विदेश विभाग के तहत आते थे।
4 अगस्त 1945 को दिल्ली में हुई राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में लॉर्ड माउंटबेटन, कलात के खान और मुहम्मद अली जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) सहित कई अहम लोग मौजूद थे। इसमें तय किया गया कि कलात स्वतंत्र रहेगा और उसका दर्जा वही रहेगा, जो 1838 में था। 11 अगस्त 1947 को इस समझौते की आधिकारिक घोषणा हुई, जिसमें पाकिस्तान सरकार ने भी कलात को स्वतंत्र राज्य के रूप में स्वीकार किया।
15 अगस्त 1947 : कलात की आजादी की घोषणा
कलात के खान मीर अहमद खान ने 12 अगस्त 1947 को औपचारिक रूप से आजादी की घोषणा की, जो 15 अगस्त 1947 से प्रभावी हुई। इस दौरान ‘गवर्नमेंट ऑफ कलात स्टेट एक्ट 1947’ लागू हुआ और एक संसदीय प्रणाली बनाई गई, जिसमें दो सदन थे – दारुल अवाम (हाउस ऑफ कॉमन्स) और दारुल उमरा (हाउस ऑफ लॉर्ड्स)।
तब पाकिस्तान बना नहीं था, पर उसकी ओर से मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली खान ने समझौते पर दस्तखत किए। वहीं, कलात की ओर से सुल्तान अहमद के साइन थे। करार में कहा गया कि ‘पाकिस्तान सरकार स्वीकार करती है कि कलात स्वतंत्र राज्य है।’
पूरी कहानी के लिए क्लिक कीजिए :
https://uplive24.com/balochistan-history-pakistan-betrayed-the-balochs/
https://uplive24.com/balochistan-history-pakistan-betrayed-the-balochs/
Comments
Post a Comment