Posts

Gaza : दुनिया की सबसे भूखी जगह गाजा

Image
https://uplive24.com/entire-population-of-gaza-is-at-risk-of-famine/ गाजा (Gaza) इस समय एक भयानक मानवीय संकट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा है कि पूरी दुनिया में सिर्फ गाजा (Gaza) ही ऐसा इलाका है, जहां सौ फीसदी आबादी भुखमरी के गंभीर खतरे से जूझ रही है। यूनाइटेड नेशंस की मानवीय सहायता एजेंसी (OCHA) के प्रवक्ता जेन्स लार्के के मुताबिक, गाजा इस समय दुनिया की सबसे भूखी जगह बन चुकी है। यहां एक भी इंसान ऐसा नहीं है जो खाद्य संकट के खतरे से बाहर हो। Gaza में भूख, लूट और बमबारी का तांडव गाजा में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि बाजारों में खाने-पीने की चीजों को लेकर लूट मच गई है। गाजा के मध्य क्षेत्र देयर अल-बलाह में स्थित यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के वेयरहाउस में पिछले दिनों सैकड़ों लोग घुस गए। इस भगदड़ में दो लोगों को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। रफा में अमेरिका और इजराइल की मदद से बनाए गए 'गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन' (GHF) के वितरण केंद्र पर भी हजारों लोगों की भीड़ टूट पड़ी। भीड़ को रोकने के लिए इजरायली सेना ने हवा में फायरिंग की, लेकिन भीड़ पर सीधे गोली नही...

Israel vs Palestine : फिलिस्तीन को लेकर क्या है इजराइल का नया प्लान?

Image
https://uplive24.com/israel-vs-palestine-new-plan-for-west-bank/ Israel vs Palestine मामले में आया एक अहम मोड़। वेस्ट बैंक में 22 नई यहूदी बस्तियों को मंजूरी देकर इजराइल ने टू-स्टेट सॉल्यूशन को गहरा झटका दिया है। इस फैसले का फिलिस्तीन के भविष्य, मुस्लिम देशों की चुप्पी और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, जानिए विस्तार से। इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष (Israel vs Palestine) कई दशकों से दुनिया के सामने एक खुला जख्म बना हुआ है। अब यह जख्म और गहरा हो गया है, क्योंकि 28 मई 2025 को इजराइल सरकार ने वेस्ट बैंक (West Bank) में 22 नई यहूदी बस्तियों (Jewish Settlements) को मंजूरी दे दी है।  इसके साथ ही कई और नई बस्तियों को बसाने की योजना भी बनाई गई है। यह सिर्फ घर बनाने या बसावट की बात नहीं है, बल्कि यह साफ संकेत है कि इजराइल अब फिलिस्तीन को एक अलग और स्वतंत्र देश मानने के रास्ते से पीछे हट रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने एक बंद दरवाजों के अंदर हुई बैठक में इस योजना को मंजूरी दी। इससे वेस्ट बैंक की पहले से जटिल राजनीतिक स्थिति और उलझ गई है। इनमें कई बस्तियां प...

Dev Raturi : चीन के हर घर में छाया देवभूमि का 'देव'

Image
https://uplive24.com/success-story-of-indian-entrepreneur-dev-raturi-in-china/ चीन में भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि बन चुके देव रतूड़ी (Dev Raturi) की कहानी संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक यात्रा है। जानिए कैसे एक रेस्टोरेंट वर्कर से लेकर वह चीनी फिल्मों के एक्शन स्टार और 15 होटल्स के मालिक बने, और कैसे भारत-चीन सांस्कृतिक सेतु का काम कर रहे हैं। डॉ. बृजेश सती  उत्तराखंड (Uttrakhand) के टिहरी जिले का छोटा सा गांव केमरियासोड़, आज अपने लाल देव रतूड़ी (Dev Raturi)  के नाम से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान बना रहा है। कुछ साल पहले तक भारत में बहुत कम लोग उन्हें जानते थे, लेकिन आज चीन की प्रमुख हस्तियों में उनका नाम लिया जाता है, और यह जानकर हर कोई चकित है। देव न केवल चीनी फिल्मों के चर्चित अभिनेता हैं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी हैं।  देव (Dev Raturi) की जिंदगी की राह किसी पहाड़ी रास्ते की तरह रही - कभी ऊंचाई, तो कभी ढलान। आज से 20 साल पहले वह काम की तलाश में चीन पहुंचे थे। शुरुआत बेहद साधारण थी - एक रेस्टोरेंट में नौकरी। लेकिन उनके भीतर एक खास बात थी - मार्शल आर्ट में...

Elon Musk Resign : ट्रंप और मस्क में कौन, किससे नाराज हुआ?

Image
https://uplive24.com/why-elon-musk-resign-from-trump-government/ एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच संबंधों में दरार अब साफ दिखने लगी है। मस्क अब ट्रंप की नीति और खर्चों पर सवाल उठा रहे हैं, साथ ही उन्होंने सरकार से दूरी (Elon Musk Resign) भी बना ली है। पढ़िए मस्क की राजनीतिक यात्रा, xAI विवाद और DOGE टीम की सच्चाई से जुड़ी पूरी कहानी। कभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सबसे करीबी माने जाने वाले एलन मस्क अब उसी सरकार से दूरी बनाते (Elon Musk Resign) नजर आ रहे हैं, जिसकी नीतियों को सुधारने के लिए वे एक समय तक चौबीसों घंटे काम कर रहे थे।  मस्क ने खुद को ट्रंप का पहला दोस्त कहा था, लेकिन अब वही मस्क न सिर्फ ट्रंप के घरेलू नीति बिल पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि अपनी ही बनाई सरकारी योजना DOGE (Department of Government Efficiency) को कमजोर करने का आरोप भी लगा रहे हैं। मस्क ने इस्तीफा क्यों दिया (Elon Musk Resign) एलन मस्क ने हाल ही में कहा कि ट्रंप द्वारा पास किया गया घरेलू नीति बिल अमेरिका के बजट घाटे को और बढ़ाएगा, न कि कम करेगा। उन्होंने कहा कि यह बिल उनकी DOGE टीम क...

Jawaharlal Nehru : क्या थी नेहरू की आखिरी इच्छा?

Image
https://uplive24.com/last-wish-of-pandit-jawaharlal-nehru/ पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 61वीं पुण्यतिथि पर उनकी वसीयत के भावुक अंश सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अस्थियां भारत के खेतों में बिखेरने की इच्छा जताई थी।  27 मई 2025 को जब देश ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 61वीं पुण्यतिथि मनाई, तब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनकी वसीयत के कुछ अंश सार्वजनिक किए। यह वसीयत उन्होंने अपनी मौत से लगभग दस साल पहले लिखी थी, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में अपनी आखिरी इच्छा दर्ज की थी। वह चाहते थे कि उनकी अस्थियां देश के खेतों में उड़ाकर बिखेर दी जाएं, ताकि वे भारत की मिट्टी में समा जाएं। नेहरू ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी अस्थियों का बड़ा हिस्सा एक विमान में ऊंचाई पर ले जाकर उन खेतों में बिखेर दिया जाए, जहां भारत का किसान मेहनत करता है। वह चाहते थे कि उनकी राख देश की उस धरती का हिस्सा बन जाए, जिसके लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। उनकी वसीयत में एक और महत्वपूर्ण अनुरोध था - उन्होंने लिखा, 'मेरी एक मुठ्ठी अस्थियां प्रयागराज में गंगा न...

Diabetes : क्या टहलने-घूमने से ठीक हो सकता है डायबिटीज?

Image
https://uplive24.com/can-walking-control-diabetes-and-blood-sugar/ डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस (Diabetes and insulin resistance) को कंट्रोल करने में व्यायाम की भूमिका क्या है? जानिए किस समय, कितने और किस तरह के एक्सरसाइज से ब्लड शुगर बेहतर होता है। कभी जो शुगर की बीमारी सिर्फ उम्रदराज लोगों में पाई जाती थी, आज वो घर-घर में दस्तक दे रही है। खाने की बदलती आदतें, दिनभर की कुर्सी वाली जिंदगी और तनाव ने डायबिटीज (Diabetes) को महामारी बना दिया है।  दुनियाभर में इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है - एक ऐसी हालत जिसमें शरीर इंसुलिन का ठीक से जवाब नहीं देता। इसका नतीजा? थकान, चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना और कई बार हल्का चक्कर आना। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इस बीमारी को दवा नहीं, बल्कि चलने-फिरने से हराया जा सकता है। जी हां, व्यायाम यानी नियमित तौर पर शरीर को सक्रिय रखना, डायबिटीज की रोकथाम और इलाज (Prevention and treatment of diabetes) में उतना ही अहम है जितना कि आपकी डाइट। डायबिटीज और व्यायाम का रिश्ता क्या है (The relationship between diabetes and exercise) डाय...

Pakistan Army : कंपनी जैसी है पाकिस्तानी सेना, इसलिए मिला मुनीर को प्रमोशन

Image
https://uplive24.com/pakistan-army-is-like-a-corporate-company/ जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाए जाने के पीछे सिर्फ सैन्य सम्मान नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) के कॉरपोरेट और राजनीतिक वर्चस्व की एक नई परत छिपी है। जानिए कैसे फौज देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को नियंत्रित करती है। दुनिया के ज्यादातर देशों में सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन पाकिस्तान एक अलग किस्सा है। वहां सेना (Pakistan Army) सिर्फ बॉर्डर नहीं संभालती, बल्कि सरकारें बनवाती और गिराती है, कंपनियां चलाती है, व्यापार करती है और अब एक बार फिर, अपने सर्वोच्च अधिकारी असीम मुनीर (Asim Munir) को फील्ड मार्शल बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर चुकी है। यह पद अब तक केवल एक व्यक्ति, जनरल अयूब खान को 1959 में मिला था। उस समय उन्होंने एक सैन्य तख्तापलट के जरिए सत्ता संभाली थी। अब, 65 साल बाद, एक और सैन्य अधिकारी को वही दर्जा मिला है, लेकिन इस बार यह फैसला नागरिक सरकार की मुहर से लिया गया है - कम से कम दिखावटी तौर पर। लेकिन इसे केवल एक सम्मान नहीं समझिए। यह पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के ...